मिली जानकारी के मुताबिक, पौधारोपण का सन्देश सम्पूर्ण ग्राम के जन-जन तक पहुंचाया। वहीं इस दौरान, उन्होंने गांव में बैठक करते हुए, लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया व वृक्षारोपण जन जागरूकता पदयात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। इसके बाद उन्होंने दहियाताली तालाब का नामकरण करते हुए, उसका नाम गंगा तालाब सुनिश्चित किया, तत्पश्चात उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ गंगा तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया। जिसमें दहियाताली ग्राम के सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व वृक्षारोपण किया। जहां सभी ने वृक्षों की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया।
बताते चले कि कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने कहा कि "हमें बढ़ती आबादी और औद्योगीकरण को समायोजित करते हुए, अब तक किए गए वनों की कटाई की भरपाई के लिए अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।" जिससे कि "पृथ्वी पर हरियाली का विस्तार करके ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को बड़े पैमाने पर रोका जा सकता है।" वहीं आयोजित "वृक्षारोपण जन जागरण पदयात्रा" के इस विशेष मौके पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ गंगा समग्र के प्रांतीय संगठन मंत्री लालजी भाई, कार्यक्रम के अध्यक्ष व गंगा समग्र जल निकासी आयाम के प्रांतीय प्रमुख श्री गौरव दीक्षित, गंगा समग्र लखनऊ ग्रामीण के जिला संयोजक अवधेश तिवारी, दिनेश कुमार एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओ सहित कई ग्राम के सामाजिक नागरिको की उपस्थिति निष्ठापूर्ण रही।