जानकारी के अनुसार, डॉ. विद्या बिंदु सिंह का जन्म 2 जुलाई 1945 में फ़ैजाबाद के जैतपुर गांव में हुआ था. वे हिंदी और अवधी भाषाओं की एक भारतीय लेखिका हैं. वह लोक और बच्चों के साहित्य में, अपने व्यापक काम के लिए जानी जाती हैं. डॉ. विद्या बिंदु सिंह को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2022 में लेखिका एवं समीक्षक के रूप में पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया है.
बताते चले कि उनकी अब तक 118 से भी अधिक रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कविताएँ, कहानियाँ और अवधी लोक गीतों के संग्रह शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने अवधी और क्षेत्र की अन्य क्षेत्रीय बोलियों में रक्षा बंधन के त्योहार के लिए दो दर्जन से अधिक लोक गीतों की भी रचना की है. वही साहित्य में, उनके योगदान के अलावा, वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं. उनका रचना संसार अत्यन्त विस्तृत है. इस विशेष मौके पर, अनुराग पांडेय ने उनके इस बहुमूल्य योगदान को नमन किया, वही उनके साथ भाजपा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए.