बीते दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध के प्रांतीय सह संयोजक अनुराग पांडेय ने अपने प्रिय मित्र अमिताभ पांडेय के जन्मदिवस विशेष पर भेंटकर जहां इस विशेष दिन की ढेरों बधाईयां दी साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन व उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की।
बताते चलें कि अमिताभ पांडेय एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता है। जो लखनऊ के निवासी हैं। इसके साथ ही वे अधिवक्ता अनुराग पांडेय के कार्यकारिणी सहयोगी भी है। वहीं उनके जन्मदिवस के इस विशेष मौके पर, उनके साथ भाजपा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के अन्य सदस्यों की उपस्थिति मौजूद रही।