विगत दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध के प्रांतीय सह संयोजक अनुराग पांडेय ने सत्यमेव जयते के प्रमुख कार्यकर्ता मृदुल पांडेय के जन्मदिवस विशेष पर उनसे मिलकर शिष्टाचार भेंट की। जहां इस दौरान उन्होंने इस विशेष दिन की उन्हे ढेरो शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाईयां भी दी।
गौरवान्वित है कि कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने फ़ूल माला पहनाते हुए, उन्हे पुष्पगुच्छ देकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। जहां उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन के लिए कामनाएं की। वहीं इस दौरान उन्होंने भेंटस्वरूप मृदुल पांडेय को अनेकों उपहार भी दिए। इसके साथ ही अनुराग पांडेय ने भविष्य में उनके उज्जवल, उच्चतम एवं सफल गौरवशाली जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी की।
बताते चलें कि मृदुल पांडेय एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता है। जो मूल रूप से लखनऊ के निवासी है। इसके साथ ही वे सरकारी कार्यों के एक ठेकेदार है एवं सत्यमेव जयते के प्रमुख कार्यकारी सदस्य भी है। वहीं उनके जन्मदिवस के इस विशेष मौके पर, अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के अन्य सदस्यों की उपस्थिति मौजूद रही।