बीते दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के सह संयोजक अनुराग पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कौशल अवस्थी के जन्मदिवस विशेष पर उनसे मिलकर शिष्टाचार भेंट की। जहां इस दौरान उन्होंने इस विशेष दिन की उन्हे ढेरो शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाईयां भी दी। इसके साथ ही अनुराग पांडेय ने भविष्य में उनके उज्जवल, उच्चतम एवं सफल राजनैतिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी की।
बताते चलें कि कौशल अवस्थी एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। जो कि बीजेपी के किसान मोर्चा से जुड़े हुए है। इसके साथ ही वें गंगा समग्र लखनऊ पश्चिम प्रचार आयाम के प्रमुख है एवं वर्तमान में, वे पश्चिमी मंडल 2 के मंडल महामंत्री एवं ब्राह्मण अभिनय के मंडल अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत है। वहीं उनके जन्मदिवस के इस विशेष मौके पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के अन्य सदस्यों की उपस्थिति मौजूद रही।