बीते दिवस उत्तराखंड के गंगोत्री नगर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन कार्यालय में, कार्यकर्ताओ के द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में, बतौर प्रमुख अतिथि के रूप में लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गोमती भाग के संयोजक अधिवक्ता अनुराग पांडेय को आमंत्रित किया गया। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक अधिकारियों एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष अधिवक्ता अनुराग को अवध का सह संयोजक घोषित किया गया।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस विशेष बैठक में, पहुंचे अनुराग पांडेय को सामाजिक मान्यगणों द्वारा फ़ूल माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए, सहसंयोजक पद पर नियुक्त किया गया। इसके उपरांत उन्होंने अपनी पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से शपथ लेकर दृढ़ संकल्प के साथ, इस दायित्व को निभाने का आव्हान किया। इसके पश्चात संगठन के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने भविष्य में उनके सफल राजनैतिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी दी।
बताते चलें कि कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, राष्ट्रीय महामंत्री दिव्य प्रेम, सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर इसके आयोजन को सफल बनाया।