बीते दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के कार्यकर्ता संयोजक अनुराग पांडेय ने कार्यसमिति कार्यकर्ताओ के साथ माता गंगा के दर्शन प्राप्ति हेतु गंगोत्री धाम की यात्रा तय की। जहां इस दौरान उन्होंने गंगा के उद्गम स्वरूप एवं भगवान शिव की मूर्ति के समक्ष नमन करते हुए, भविष्य में अपने सफल राजनैतिक जीवन के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम में बर्फ से ढकी श्रखलाओ में स्थित भगवान शिव के दर्शन प्राप्त किए। यहां पर प्रातः काल भगवान भुवन भास्कर की सुंदर किरणे अपनी छवि बिखेरती है। इसके उपरांत अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने पवित्र नदी गंगा के उद्गम स्थल गोमुख स्थान पर भी प्रस्थान किया। जहां पर उन्होंने बताया कि यह अत्यंत ही पावन स्थान है। जहां हिंदू किवंदती के अनुसार, देवी गंगा यहां तब उतरी थीं। जब शिव ने अपनी जटाओं से शक्तिशाली माता गंगा नदी को छोड़ा था।
बताते चलें कि गंगोत्री भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले के नगर में स्थित है। वहीं यह मुख्य जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 99 किमी दूर है। यह भागीरथी नदी के तट पर स्थित एक हिंदू तीर्थ शहर गंगा नदी का उद्गम स्थल है। यह शहर ग्रेटर हिमालयन रेंज पर 3,100 मीटर (10,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं दर्शन प्राप्ति के इस शुभ अवसर पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामशीष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री आशीष, गंगा समग्र के प्रांतीय संगठन मंत्री लालजी, भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनाया।