बीते दिवस लखनऊ ठाकुरगंज के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा आरती आयाम के प्रांतीय प्रमुख अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण के निमित्त प्रमुख वन संरक्षक सुधीर कुमार से उनके कार्यालय पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने उन्हे अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए, उन्हे भेंटस्वरूप उपहार में गंगा समग्र पत्रिका प्रदान की। इसके उपरांत उन्होंने उनकी राजनैतिक जीवन में सफलताओं के लिए मंगलकामनाओं भी की।
बता दे कि सुधीर कुमार एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वहीं, हाल ही में सुधीर कुमार शर्मा को यूपी के प्रधान का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। वहीं वे 1988 बैच के IFS अफसर हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर तैनाती की गई है। वर्तमान में चयन समिति की संस्तुति पर सुधीर कुमार शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं भेंटवार्ता के इस मौके पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति विद्यमान रही।