प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, इस कार्यक्रम में उन्होंने दोनो भाजपा नेताओं को फ़ूल माला पहनाकर उन्हे अंगवस्त्र से सुस्सजित कर सम्मानित किया। वहीं सुभाष पाठक एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो उत्तर प्रदेश बस्ती मंडल से विधान परिषद के निर्वाचित सदस्य और भाजपा, उत्तर प्रदेश के महामंत्री भी है। उन्हे यह पद 2016 में प्राप्त हुआ। इसके उपरांत 9 फरवरी 2018 को उन्होंने पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद उन्हे 25 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी में पुनः इसी पद पर नियुक्त किया गया।
बताते चलें कि वहीं अजय सिंह भी एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। जो कि वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता के कार्यकाल का निर्वाह कर रहे है। इस कार्यक्रम के विशेष मौके पर अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गरिमा को सफल बनाया।