इस दौरान सर्वप्रथम, स्वच्छता के साथ श्रमदान करते हुए, गोमती नदी की स्वच्छता के लिए सभी नगरवासी को शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत सभी को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से इस नदी को स्वच्छ रखने हेतु संकल्प दिलाया। इसके बाद गंगा समग्र अवध प्रांत समिति के सदस्यों ने उनके साथ इस अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आवाहन किया एवं आगे भी अभियान चलाकर गोमती को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया।
बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान, अनुराग पांडेय ने कहा कि हमे स्वच्छता की शुरुआत पहले स्वंय फिर अन्य को जागरूक करके अपने लखनऊ को कचरा मुक्त बनाना है इस अभियान में हम सभी को एक जुट होकर गोमती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा। वहीं इस दौरान उन्होंने जागरूकता रैली के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। जिसमें उन्होंने सभी नवयुवक युवाओं को स्वच्छता अभियान के प्रति प्रोत्साहित भी किया। वहीं गोमती स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम के तहत अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता, गंगा समग्र अवध प्रांत के सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित होकर अपना योगदान प्रदान किया।