विगत दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध के प्रांतीय सह संयोजक अनुराग पांडेय ने गंगा समग्र अवध प्रांत के वृक्षारोपण आयाम के सह प्रमुख सांयिदास पंकज शुक्ला के जन्मदिवस विशेष पर उनसे मिलकर शिष्टाचार भेंट की। जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन के लिए व भविष्य में उनके उज्जवल, उच्चतम एवं सफल राजनैतिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी की।
बताते चलें कि पंकज अवस्थी एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। जो कि साई शरणम फाउंडेशन समूह संस्थान के निर्माता है। इसके साथ ही वें मूल रूप से लखनऊ के प्रवासी एवं लखीमपुर के अस्थाई निवासी है। इस समय वे गंगा समग्र अवध प्रांत के वृक्षारोपण आयाम में सह प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके जन्मदिवस के इस विशेष मौके पर, अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ भाजपा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गंगा समग्र अवध प्रांत के अन्य सदस्यों की उपस्थिति मौजूद रही।