बीते दिवस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज नगर परिसर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्व शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व पार्षद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने सामाजिक कार्यालय में जाकर उनसे सप्रेम भेंट की। इस दौरान, उन्होंने उन्हे जन्मदिवस विशेष पर ढेरो शुभकामनाएं देते हुए, उनके दीर्घायु एवं सुखी समृद्ध निरोगी जीवन के लिए बधाई दी। इस मौके पर भेंटस्वरूप उन्होंने उन्हे फ़ूल माला पहनाकर सम्मानित किया इसके साथ ही उन्होंने राहुल सिंह को उनकी राजनैतिक सफलताओं के लिए मंगलकामनाये भी दी।
गौरतलब है कि राहुल सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही सर्व शक्तिपीठ ट्रस्ट समूह के अध्यक्ष भी है। उन्होंने भारतीय किसान संस्थान के लिए अनेकों सामाजिक कार्य किए है। जहां उन्होंने कृषि संस्थान के क्षेत्र में, किसानों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आगे बढ़ने के रास्ते प्रदान किए। वहीं वे प्रतिवर्ष लखनऊ के बालागंज चौराहे में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन करके, गरीबों को कंबल प्रदान करते है इसके साथ ही वे गरीब किसानो एवं निर्धनों को अपना सहयोग भी प्रदान करते है। वहीं उनके जन्मदिन विशेष के इस शुभ अवसर पर, अनुराग पांडेय के साथ में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति विद्यमान रही।