उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गंगा समग्र अंबेडकर नगर जिला की बैठक जिला संगठन विस्तार के साथ टांडा में आयोजित हुई। जहां इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में, लखनऊ के पूर्व पार्षद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य अधिवक्ता अनुराग पांडेय सम्मिलित हुए। इस दौरान 19 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक होने वाले वृक्षारोपण अभियान पर गहन चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष बैठक में सभी जिला संगठन के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्म्रतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रकृति के प्रति जागरूक संदेश एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें 200 प्रकार के पेड़ लगाने का निश्चय किया गया।
बताते चलें कि वहीं इस कार्यक्रम में अनुराग पांडेय ने चर्चा करते हुए, कहा कि हम सभी को किसी भी महत्वपूर्ण तिथियों के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण करते हुए, एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही पौधो की देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सके। इस मौके पर अनुराग पांडेय के साथ गंगा समग्र अवध प्रांत के अन्य सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर इसके प्रायोजन को सफल बनाया।