विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह पौधे वितरित किए जा रहे है। इसी क्रम में, लखनऊ के ठाकुरगंज में ब्रह्मसागर समिति के द्वारा निः शुल्क पौधों के वितरण का समारोह आयोजित किया गया। जहां इस सामाजिक कार्यक्रम के अवसर पर बतौर प्रमुख अतिथि, आयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य अधिवक्ता अनुराग पांडेय पहुंचे। वहीं इस दौरान उन्होंने टीम के साथ मिलकर 500 पौधे नगरवासियों को वितरित किए।
समाहित जानकारी के अनुसार, 5 जून को मनाए जाने इस समारोह में सबसे पहले उन्होंने पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिए ब्रह्मसागर समिति की ओर से नगर में कई जगह पौधारोपण करते हुए, पौधो की सुरक्षा का संकल्प लिया। जहां उन्होंने पर्यावरण को संरक्षित रखने वाले फलदार, औषधीय पौधे जिनमे तुलसी, बेल, मीठी नीम, पीपल एवं अशोक आदि को मुख्य रूप से जनमानस को वितरित किया। इसके उपरांत सभी व्यापारियों से दुकान के बाहर गमले रखने की अपील की।
बताते चलें कि इस दौरान उन्होंने पौधो को वितरित करते हुए, लोगो को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण के आरक्षण पर बल दिया। वहीं उन्होंने कहा कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जो हमारे अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण, मूल्यवान और आवश्यक है। वहीं इस कार्यक्रम के समापन के दौरान अनुराग पांडेय के साथ में अन्य कार्यकर्ताओ एवं सामाजिक सदस्यों ने भी शामिल होकर अपनी भागेदारी निभाई।