प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर पार्टी में आए सभी कार्यकर्ताओ द्वारा अधिवक्ता अनुराग को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि वृक्षारोपण में पर्यावरण चुनौतियों को कम करने की बड़ी क्षमता होती है। जिसके सुधार और सफलता के लिए हमे एक उचित व्यवस्था बनानी होगी। वहीं इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण साहित्य में प्रशासन के चरणों, कारकों और तत्वों पर चर्चा की। जिसके अंदर जटिल सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक तकनीकी और जैविक आयाम शामिल है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज शर्मा, जिला संयोजक पश्चिम जिला की अध्यक्षता पालक अधिकारी, उत्तर अधिवक्ता राजेश शुक्ला पालक, अधिकारी पश्चिम श्वेता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक के इस विशेष मौके पर अनुराग पांडेय के साथ उत्तर जिला के सह संयोजक अरविंद पाण्डेय, साहिल दीप शर्मा, घाट आयाम प्रमुख उत्तर राजेन्द्र सिंह, विधि आयाम प्रमुख उत्तर अधिवक्ता नितिन गौतम, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख उत्तर सतीश द्विवेदी, पश्चिम प्रचार आयाम प्रमुख कौशल अवस्थी, घाट आयाम प्रमुख पश्चिम जयवीर यादव, प्रमुख जल निकास आयाम पश्चिम अनूप पाण्डेय, वृक्षारोपण प्रमुख अंकित दीक्षित, आयाम पश्चिम अजय शर्मा, पश्चिम से सहायक नदी आयाम प्रमुख प्रदीप शर्मा, प्रमुख गंगा वाहिनी अभिनय तिवारी, पालक प्रमुख पुनीत अवस्थी, कार्यक्रम प्रमुख वृक्षारोपण आयाम रमेश चंद्र, पंत स्थान प्रमुख वृक्षारोपण आयाम सुरेंद्र कश्यप सहित तमाम सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।