बीते दिवस राजधानी लखनऊ के पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य एवं गंगा समग्र अवध के प्रांतीय प्रमुख अनुराग पांडेय ने ठाकुरगंज स्थित अपने भाजपा कार्यालय पर अपने ब्रह्मलीन स्वर्गीय पिता तेज नारायण पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां इस दौरान उन्होंने चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर उन्हे नमन करते हुए, उनकी जनकल्याणकारी बहुमूल्य योगदानों का स्मरण कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
जानकारी के अनुसार, उनके पिता स्वर्गीय तेज नारायण पांडेय एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। उनका जन्म लखनऊ के ठाकुरगंज में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में उत्तर प्रदेश चंदेल गुट के शिक्षक संघ में पूर्व प्राधानचार्य के रूप में कार्य किया। इसके साथ में साथ वे शिक्षक संघ मोर्चा एवं द्रोण मंच के संयोजक पद पर भी कार्य किया। वे उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रह चुके है। उन्होंने अपने जीवन में कई जनहितकारी कार्य भी किये है। वहीं उनकी पुण्यतिथि के इस मौके पर अधिवक्ता अनुराग पांडेय के साथ उनकी पार्टी के कई लोग एवं तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मौजूद रही।