आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में भी "हर घर तिरंगा" अभियान जोर शोर से जारी है, इसी कड़ी में आज लखनऊ के मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट अनुराग पाण्डेय ने आज सभी घरों में तिरंगा झंडा लगवाया। इस कार्यक्रम के तहत आज समस्त वार्ड देशभक्ति के महौल में सरोबार दिखा।
"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आज मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के अंतर्गत पार्षद एडवोकेट अनुराग पाण्डेय ने वार्ड के गणमान्य नागरिकों के मध्य तिरंगा वितिरत किया। इस मौके पर वार्ड वासियों को नगर निगम से प्राप्त तिरंगा झंडा दिया गया और वार्ड के अधिकांश घरों पर तिरंगा लगाया गया। इस मौके पर पार्षद अनुराग पाण्डेय (सुपुत्र पार्षद गीता pandey) ने जानकारी दी कि यदि किसी को तिरंगा नहीं मिल पाया है, तो वह सीधे पार्षद से अथवा कार्यालय में संपर्क करके भी तिरंगा प्राप्त कर सकता है।