भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के लखनऊ में प्रथम आगमन पर सोमवार को उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां सबसे पहले चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं युवा नेता श्री नीरज सिंह और 172 उत्तर विधानसभा से विधायक डॉ नीरज बोरा जी ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया।
गौरतलब है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी राजधानी को भगवामय कर दिया है और पूरे लखनऊ में पार्टी के होर्डिंग, बैनर और झंडे दिखाई से रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा के ठीक सामने लोक भवन पर समस्त कार्यकर्ताओं ने भव्य पुष्प वर्षा के साथ श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान लखनऊ से भाजपा नेता एडवोकेट अनुराग पाण्डेय के साथ साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।