आज संविधान दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरगंज वार्ड से पार्षद सह भाजपा नेता एडवोकेट अनुराग पाण्डेय के साथ साथ बड़ी संख्या में भाजपा मान्यगण मौजूद रहे और आदरणीय श्री अशोक पाण्डेय जी, प्रदेश प्रवक्ता (भारतीय जनता पार्टी) को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का चित्र भेंट किया गया।
इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी एवं संकटमोचन मंदिर काशी के महंत जी के भांजे शिक्षाविद श्री सुनील मिश्रा जी का भी सानिध्य उपस्थित मान्यगणों को प्राप्त हुआ। इस दौरान जानकारी देते हुए अनुराग पाण्डेय जी ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय संविधान के जनक डॉ भीम राव अंबेडकर जी ने संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह स्वतंत्र भरत के प्रथम कानून और न्याय मंत्री थे, संविधान लागू होने से दो महीने पहले 26 नवंबर 1949 को संविधान बनाने वाली सभा ने कई दौर की चर्चाओं और संशोधनों के बाद आखिरकार संविधान को स्वीकार किया गया।