ठाकुरगंज स्थित मल्लाही टोला के पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय जी भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर वर्तमान पार्षद श्रीमती गीता पाण्डेय जी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण करके कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से आरम्भ किया गया जिसके बाद स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही कालीचरण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता श्री तेज नारायण पाण्डेय जी जो कि पूर्व पार्षद अनुराग जी के पिताजी है उनके द्वारा जीवन वृत्त भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।अनुराज जी ने क्षेत्रीय सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने वाले उत्कृष्ट कर्मचारियों को एक एक ध्वज, अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मान किया।
6 अप्रैल, 1980 को अपनी स्थापना के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने लंबा सफर तय किया है। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वार्ड अध्यक्ष श्री सतीश द्विवेदी जी, श्री दिलीप पोरवाल जी, श्री पंकज शुक्ल जी, श्री राज कुमार गुप्ता जी, श्री मो उस्मान जी तथा वयो वृद्ध चचा जी एवं वार्ड के तमाम मान्यगण व्यक्तियों की उपस्थिति रही जिसमें पं दीनदयाल दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय योजना के सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला गया।